Pages

Thursday, August 12, 2021

 

देहरा: केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में ओरिएंटेशन 

कार्यक्रम का आयोजन


देहरा: केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय नलेटी में कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को विषय चुनने 

के बारे में जानकारी देना है। केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में विज्ञान और वाणिज्य संकाय है। इस 

उद्देश्य से बच्चों को विज्ञान में वाणिज्य विषयों के बारे में विस्तार से बतलाया गया तथा भविष्य में उनके सुनहरे अवसरों से भी अवगत करवाया गया। इस विषय में सर्वप्रथम जीव विज्ञान शिक्षिका शशि कला कटोच ने साइंस बायोलॉजी के बारे में विस्तार से बताया। संगणक शिक्षिका शिखा ने संगणक विषय की महत्ता पर प्रकाश तथा गणित अध्यापक अमित ने साइंस मैथ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात वाणिज्य शिक्षक राजेश कुमार  ने व्यवसायिक व लेखांकन विषय पर अपने व्याख्यान दिए और भविष्य में इनसे मिलने वाले रोजगार के बारे में बतलाया। अर्थशास्त्र के शिक्षक संजीव कुमार ने अर्थ शास्त्र विषय की महत्ता व आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों को कक्षा दस में सफल होने पर बधाई दी

 तथा उनके सुनहरे भविष्य के लिए उचित विषय चुनने हेतु बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों से अवगत

 करवाया। उन्होंने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं शिक्षार्थियों के लिए जीवन का दूसरा चरण है, इस 

दूसरे चरण में बच्चों को अपने रुचि के विषयों को चुनने की छूट होती है। अत: पूर्ण जानकारी व अपनी रुचि के विषय का चयन कर इस नए पथ पर उन्नति के नये आयाम बनाओ।