Pages

Wednesday, December 15, 2021

 

देहरा :केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया               संगठन का 58वां स्थापना दिवस

Dec 15,2021

 



बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 58 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात में विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक नरेंद्र  कुमार ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात कक्षा नौवीं की छात्रा आस्था ने केवीएस स्थापना दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने “भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा” गीत प्रस्तुत किया। वंही कक्षा नौवीं की छात्रा ईत्स्वी ने केवीएस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त बच्चों व शिक्षकों को बधाई दी। प्राचार्य  स्वाति अग्रवाल ने कहा कि जिस संस्था के साथ हम जुड़े हैं आज उसका जन्मदिन हैं, केवीएस की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई थी, जिसने आज 58 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।   

ABOUT THE AUTHOR

Tuesday, December 7, 2021