Pages
Wednesday, August 31, 2022
Sunday, August 28, 2022
देहरा : केंद्रीय विद्यालय नलेटी में
मनाया गया स्काउट गाइड दीक्षांत समारोह
केंद्रीय
विद्यालय नलेटी में स्काउट-गाइड दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय
की प्राचार्य स्वाति अग्रवाल मुख्यातिथि रही। इस अवसर पर स्काउट-गाइड अभियान से
जुड़े सभी शिक्षक तथा विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। सबसे पूर्व रीना ( संगीत
शिक्षिका) ने स्कार्फ पहनाकर प्राचार्य का स्वागत किया। अनूप सिंह (पुस्तकालय
अध्यक्ष) ने मुख्यातिथि से अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे
पूर्व ध्वज लीडर सूरज शर्मा (कक्षा 12वीं विज्ञान) ने स्काउट ध्वज फहराया तथा सभी ने ध्वज को सलामी दी। इसके
पश्चात कक्षा तीसरी तथा कक्षा छठी के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई तथा स्काउट-गाइड
अभियान में शामिल किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या बच्चों को आशीर्वचन दिए
तथा फलाहार दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन भलाई का एक कार्य करने और
देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।